पाकिस्तान पहली बार वनडे रैंकिंग में टॉप पर, भारत-ऑस्ट्रेलिया को नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2023, 10:58 AM IST

ICC ODI Ranking: पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड को चौथे वनडे में 102 रनों से हराकर आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर कब्जा कर लिया है।

ICC ODI Ranking: ICC की वनडे रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान की क्रिकेट टीम वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है। अब पाकिस्तान के भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बराबर वनडे रैंकिंग में 113 अंक हैं। हालांकि,कुछ डेसीमल प्वाइंट्स का अंतर होने के कारण पाकिस्तान को रैंकिंग में फायदा हुआ है। पाकिस्तान के बाद अब दूसरे नंबर पर भारत है, जिसके 113.483 अंक हैं। वहीं तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसके 113. 286 अंक हैं।

babar azam

वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंची पाकिस्तान की टीम

इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को यह रैंकिंग न्यूजीलैंड के खिलाफ सिरीज में मिली है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड को चौथे वनडे में 102 रनों से हराकर यह स्थान हासिल किया है। पांच वनडे मैचों की वनडे सिरीज की शुरुआत से पहले पाकिस्तान टीम के 106 अंक थे और टीम ODI रैंकिंग में पांचवे नंबर पर थी।

End of Feed