क्रिकेट

T20 World Cup: शुरू हो गया पाकिस्तान टीम पर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर निकलने का साइडइफैक्ट, खिलाड़ियो पर गिरी गाज

T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। इसके साथ ही टीम पर इसके साइडइफैक्ट भी दिखने लगे है। पहली गाज खिलाड़ियों के सैलेरी पर गिरी है। सूत्रों की मानें तो उनके सैलेरी में कटौती की जा सकती है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-PCB)

T20 World Cup: पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई है। लीग स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को यूएसए और टीम इंडिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यूएसए के खिलाफ बाबर की टीम उलटफेर का शिकार हुई थी और उसे सुपर ओवर में मात खानी पड़ी थी, जबकि टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 120 रन का आसान लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई थी। आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना पाई।

पाकिस्तान की आखिरी उम्मीद शुक्रवार को आयरलैंड बनाम यूएसए के मुकाबले पर टिकी थी। लेकिन जैसी ही बारिश के कारण मुकाबला रद्द हुआ, पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया। लीग स्टेज से बाहर होने के बाद इस बात की पूरी संभावना थी कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम में तेजी से बदलाव किए जाएंगे। अब इसकी शुरुआत खिलाड़ियों के वेतन में कटौती से हो गई है।

वेतन में होगी कटौती

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अपनी टीम के टी20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद केंद्रीय अनुबंध की समीक्षा करके खिलाड़ियों के वेतन में कटौती कर सकता है। पाकिस्तान को विश्व कप में अमेरिका और भारत से हार का सामना करना पड़ा था जिससे वह टूर्नामेंट के सुपर 8 में जगह नहीं बना पाया।

बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि कुछ अधिकारियों और पूर्व खिलाड़ियों ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को केंद्रीय अनुबंध की समीक्षा करने की सलाह दी है। सूत्रों ने कहा,‘‘ पीसीबी अध्यक्ष अगर टीम के खराब प्रदर्शन पर कड़ा रवैया अपनाते हैं तो खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध की समीक्षा की जा सकती है और उनके वेतन में कटौती हो सकती है।’’

End of Article