T20 वर्ल्ड में बंटाधार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा कदम, इन दोनों को बर्खास्त किया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 10, 2024, 03:51 PM IST

PCB dismiss Abdul Razzaq and Wahab Riaz: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बेहद खराब प्रदर्शन करने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में सुधार के लिए पीसीबी अब कड़े कदम उठाने लगा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ताजा फैसले में चयन समिति के दो बड़े नाम अब्दुल रज्जाक और वहाब रियाज को बर्खास्त कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान क्रिकेट में खलबली और हंगामा जारी
  • टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद पीसीबी का एक और बड़ा कदम
  • अब्दुल रज्जाक और वहाब रियाज को किया बर्खास्त

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में निराशाजनक अभियान के बाद अब्दुल रज्जाक और वहाब रियाज को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की चयन समिति में उनके पदों से बर्खास्त कर दिया गया है। रज्जाक पुरुष और महिला चयन समिति का हिस्सा थे, जबकि वहाब पुरुष टीम के चयनकर्ता थे।

Pakistan cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (AP)

पीसीबी ने एक बयान में पुष्टि की कि उन्होंने अब्दुल रज्जाक और वहाब रियाज़ को सूचित कर दिया है कि राष्ट्रीय चयन समिति सेटअप में उनकी सेवाओं की अब आवश्यकता नहीं होगी।

End of Feed