IRE vs PAK, 3rd T20I: बाबर-रिजवान को जोड़ी ने दिलाई पाकिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में जीत, 2-1 से अपने नाम की सीरीज

पाकिस्तान ने आयरलैंड को तीन मैच की सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 6 विकेट से मात देकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। ऐसा रहा मैच का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान ने आयरलैंड को दी तीसरे टी20 में 6 विकेट से मात
  • सीरीज पर किया 2-1 से कब्जा
  • शाहीन अफरीदी बने प्लेयर ऑफ द मैच

डब्लिन: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को सीरीज के तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में 6 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आयरलैंड को 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन पर रोक दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 179 रन के लक्ष्य को 17 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हासिल किया। बाबर आजम ने 75(42) रन और मोहम्मद रिजवान ने 56(38) रन की आतिशी पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। आखिरी ओवर में पाकिस्तान ने जल्दी जल्दी दो विकेट गंवाए लेकिन अंत में आजम खान ने 6 गेंद में 18 और इमाद वसीम ने 1(1) रन की पारी खेलकर पाकिस्तान को मैच और सीरीज में जीत दिला दी। मैच में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाने वाले पाकिस्तानी पेसर शाहीन शाह अफरीदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Babar Azam

बाबर आजम(साभार PCB)

आयरलैंड ने बनाए 7 विकेट पर 178 रन, टकर ने खेली कप्तानी पारी

End of Feed