PAK vs SA Highlights: सलमान और रिजवान की पावरपैक बैटिंग के दम पर पाकिस्तान की रिकॉर्डतोड़ जीत

PAK vs SA Highlights: पाकिस्तान ने कराची में खेले गए मुकाबले में रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की। मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा की शतकीया पारी के दम पर पाकिस्तान ने वनडे में अपना सबसे बड़ा टोटल चेज कर दिया। इस जीत के साथ ही रिजवान एंड कंपनी फाइनल में पङुंच गई है।

PAK vs SA Highlights: अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर पाकिस्तान ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ कराची में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को जीत दर्ज करने के लिए रिकॉर्ड 353 रन चेज करने थे। अब तक हुई पाकिस्तान की बल्लेबाजी को देखते हुए यह आसान बिल्कुल नहीं था, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम का मनोबल बढ़ाने का बीड़ा उठाया कप्तान मोहम्मद रिजवान ने जिनका साथ सलमान आगा ने दिया। दोनों की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने 1 ओवर पहले 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

Salman Agha, PAK vs SA Highlights mohammad Rizwan And Salman Agha century help Pakistan Beat South africa

मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा (साभार-PCB)

कप्तान रिजवान ने 128 गेंद में 122 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। इस जीत में उनका साथ दिया सलमान आगा ने जिन्होंने 103 गेंद में ताबड़तोड़ 134 रन बनाए। सलमान ने अपनी पारी में 16 चौके और 2 छक्के लगाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 260 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की और पाकिस्तान को रिकॉर्ड जीत दिला दी।

End of Feed