PAK vs SA: नोमाम अली के जाल में फंसी द.अफ्रीका की टीम, पाकिस्तान ने 93 रनों से जीता लाहौर टेस्ट

PAK vs SA 1st Test Highlights: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 93 रन से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ मेजबान टीम ने 2 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। 'प्लेयर ऑफ द मैच' नौमान अली ने इस मैच की दोनों पारियों में कुल 10 विकेट हासिल किए।

PAK vs SA 1st Test Highlights: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी घरेलू सरजमीं पर एक बार फिर अपनी ताकत दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में 93 रनों से करारी शिकस्त दी है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच के दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर नौमान अली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Noman Ali AP

नोमान अली (फोटो- AP)

पाकिस्तान की पहली पारी: बल्लेबाजों का सामूहिक प्रदर्शन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने अपनी पहली पारी में 378 रनों का एक मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस पारी में बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें चार खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं>इमाम उल हक और सलमान आगा ने 93-93 रनों की शानदार पारी खेली।कप्तान शान मसूद ने 76 रन और मोहम्मद रिजवान ने 75 रन का योगदान दिया।दक्षिण अफ्रीका के लिए स्पिनर सेनुरन मुथुसामी ने सर्वाधिक 6 विकेट लेकर पाकिस्तानी मध्यक्रम को परेशान किया।

End of Feed