PAK vs NZ Match Toss Update: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज स्काई स्टेडियम वेलिंगटन में है जहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। 5 मैच की टी20 सीरीज पाकिस्तान पहले ही गंवा चुकी है। तीसरे मुकाबले में उसने एकतरफा जीत हासिल की थी। उस मुकाबले को छोड़कर पूरे सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम ने डॉमिनेट किया था। 3-1 से सीरीज अपने नाम कर चुकी न्यूजीलैंड के पास जीत के साथ खत्म करने का मौका है। वहीं पाकिस्तान की टीम भी जीत के साथ खत्म करना चाहेगी।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान, आज का टॉस कौन जीता (साभार-TNN)
हेड टू हेड में पाकिस्तान का पलड़ा भारी
हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 48 मैच में 24 में पाकिस्तान को जीत मिली है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 22 मैच में जीत मिली है। इस सीरीज में भी न्यूजीलैंड का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है। पाकिस्तान के पास आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज को मोमेंटम के साथ खत्म करने का मौका है।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टॉस का समय (PAK vs NZ Toss Time)
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज के मैच का टॉस शाम 11.05 बजे होगा।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टॉस की जगह (PAK vs NZ Toss Venue)
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज का मुकाबला वेलिंगटन के स्काई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस किसने जीता (PAK vs NZ Toss Win Today)
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज का मैच के टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी।
पाकिस्तान टीम: मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), इरफान खान, शादाब खान, खुशदिल शाह, अब्दुल समद, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, उस्मान खान, मोहम्मद अली, सुफियान मुकीम, जहांदाद खान, ओमैर यूसुफ
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, विलियम ओ'रूर्के, काइल जैमीसन, बेन सियर्स, टिम रॉबिन्सन
