PAK vs NZ 4th T20 Pitch Report: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

PAK vs NZ 4th T20 Pitch Report Today Match: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आज चौथा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। फिलहाल तीन मैचों के बाद ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। आज जीतने वाली टीम अहम बढ़त हासिल कर सकती है। जानिए पाकिस्तान-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच की आज की पिच रिपोर्ट और दिलचस्प आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-न्यूजीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2024
  • आज खेला जाएगा पाक-न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच
  • रावलपिंडी में आयोजित होगा चौथा टी20

PAK (Pakistan) vs NZ (New Zealand) 4th T20 Pitch Report Today Match: आज (25 April 2024) पाकिस्तान और मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाना है। इस मैच का आयोजन रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा था, जबकि दूसरा टी20 मेजबान पाक टीम जीती, वहीं तीसरा टी20 न्यूजीलैंड ने जीत लिया। जिसके साथ ही ये सीरीज फिलहाल बराबरी पर है। आज का मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से शुरू होगा।

PAK vs NZ 4th T20 Pitch Report

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

रावलपिंडी में खेले जाने वाले पाकिस्तान-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच से पहले आपको बताते हैं कि अब तक सीरीज में क्या कुछ हो चुका है। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद दूसरे टी20 में रावलपिंडी के मैदान पर न्यूजीलैंड को 90 रन पर समेटते हुए पाकिस्तान ने आसानी 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। जबकि तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 178 रन का स्कोर बनाया, लेकिन जवाब में मेहमान कीवी टीम ने 18.2 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। बताते चलें कि न्यूजीलैंड के अधिकतर दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं तो उनकी बेहद कमजोर टीम पाकिस्तान में खेलने पहुंची हुई है।

End of Feed