PAK vs NZ 3rd T20 Pitch Report, Weather: जानिए पाकिस्तान-न्यूजीलैंड आज के मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम हाल

PAK vs NZ 3rd T20 Pitch Report And Rawalpindi Weather Forecast Today Match: आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच खेला जाने वाला है। तीसरा टी20 मुकाबला आज पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए यहां जानते हैं पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की ताजा पिच रिपोर्ट और आज रावलपिंडी में कैसी है मौसम की ताजा स्थिति।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 आज
  • रावलपिंडी मं होगा मैच
  • बारिश को कोई आसार नहीं

PAK (Pakistan) vs NZ (New Zealand) 3rd T20 Pitch Report Today Match: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा मैच आज (21 April 2024) को खेला जाने वाला है। इस तीसरे टी20 मैच का आयोजन रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। इस सीरीज के साथ पाकिस्तान एक बार फिर से अपने पुराने कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की अगुवाई में मैदान पर उतर रही है। सीरीज का पहला मैच रद्द हो गया था हालांकि दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं न्यूजीलैंड के अधिकतर खिलाड़ी इस समय आईपीएल (IPL 2024) में व्यस्त हैं, ऐसे में उनकी टीम नए कप्तान माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) की कप्तानी में टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेले रही है। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से शुरू होगा। टॉस 7.30 बजे होगा।

PAK vs NZ 3rd T20

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 पिच रिपोर्ट

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें अब तक 41 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें 22 मुकाबले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 17 मैचों में बाजी मारी है। इनमें दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं अगर बात करें पाकिस्तान की जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों की तो, अब तक पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पाकिस्तान में 7 टी20 खेले गए हैं जिसमें पाकिस्तान ने 3 और न्यूजीलैंड ने 2 मैच जीते हैं। अब जानते हैं कि आज होने वाले तीसरे टी20 मैच में कैसी हो सकती है पिच रिपोर्ट और आज कैसा है रावलपिंडी का मौसम।

End of Feed