PAK vs NZ 1st ODI LIVE Telecast: जानिए कब और कहां देख सकते हैं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे की Live Streaming

Pakistan vs new Zealand 1st ODI Match Live Streaming: पाकिस्तान न्यूजीलैंड और द.अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली ट्राई सीरीज के पहले मैच का आयोजन आज (8 फरवरी 2025) को किया जा रहा है। पहले मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आमने सामने होंगे। आइए जानते हैं कि इसे कहां लाइव देखा जा सकता है।

PAK vs NZ 1st ODI Match Updates, Pakistan vs New Zealand Match Live Streaming: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान न्यूजीलैंड और द.अफ्रीका ट्राई सीरीज खेलने वाली है। इस धमाकेदार श्रृंखला का आगाज आज (8 फरवरी 2025) से हो रहा है। हला मैच शनिवार को लाहौर में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यह पहली बार है कि ये दोनों टीमें 2023 वनडे विश्व कप के बाद एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।

PAK vs NZ ODI Live Streaming

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो- X)

दोनों टीमें मेगा-इवेंट की तैयारी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। यह मैच नए पुनर्निर्मित गद्दाफी स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें 116 वनडे मैचों में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 51 मैच जीते हैं और कीवी ने 61 जीते हैं। तीन मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए और एक मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।

End of Feed