PAK vs BAN: मैच के हीरो फखर जमान बोले, हमें इसी जीत का इंतजार था, पढ़ें पूरा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2023, 12:52 AM IST

Fakhar Zaman, PAK vs BAN, World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने नेट रन रेट को सुधारने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर ली। इस जीत के हीरो रहे पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान जिनको लंबे समय बाद मौका मिला था। फखर ने जीत के बाद कहा कि उनकी टीम को बस इसी की जरूरत थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान ने बांग्लादेश को विश्व कप 2023 मैच में रौंदा
  • फखर जमान ने आते ही खेली धमाकेदार पारी
  • मैच के बाद फखर जमान बोले इसी जीत का इंतजार था

PAK vs BAN, World Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट की जीत से निश्चित रूप से पाकिस्तानी टीम का मनोबल बढ़ा होगा और सलामी बल्लेबाज फखर जमान (Fakhar Zaman) ने मंगलवार को कहा कि वे सारी ‘अगर-मगर’ के बावजूद सेमीफाइनल में जगह बनाने पर ध्यान लगाये हैं।

World Cup 2023, PAK vs BAN, Fakhar Zaman statement

फखर जमान (AP)

पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की अगुआई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण की बदौलत बांग्लादेश को 204 रन के स्कोर पर समेटकर 32.3 ओवर में जीत हासिल कर अपने नेट रन रेट में इजाफा किया।

End of Feed