Pakistan vs Bangladesh 2nd Test 3rd Day Highlights: बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने रविवार, 1 अगस्त को अपनी सबसे बेहतरीन टेस्ट पारियों में से एक खेली। लिटन ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को तब बचाया जब टीम 12 ओवर में 26/6 पर थी। बल्लेबाज ने खेल के 65वें ओवर में अबरार अहमद के खिलाफ चौका लगाकर जबरदस्त शतक पूरा किया। लिटन ने रविवार को 171 गेंदों में शतक बनाया, जिससे खेल की पहली पारी में मिली कमी पूरी हुई। लिटन की पारी के चलते पाकिस्तान को तीसरे दिन की समाप्ति पर केवल 21 रनों की लीड मिली है।
लिटन दास (फोटो- AP)
