PAK vs AUS: लिफ्ट में फंसे अंपायर, फिर क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुई अनोखी घटना, वॉर्नर भी नहीं रोक पाए हंसी

Umpire gets stuck in lift: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है। दरअसल थर्ड अंपायर ही लिफ्ट में फंस गए जिसके चलते मैच को रोकना पड़ा।

PAK vs AUS: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न के प्रतिष्ठित एमसीसी स्टेडियम में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल लंच के बाद जब बल्लेबाज और गेंदबाज तैयार थे तब अचानक मैच को रोकना पड़ा। इसकी वजह थी कि थर्ड अंपायर अपनी सीट पर मौजूद नहीं थे।

PAK vs AUS 2nd Test, Umpire stuck

पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया (फोटो- Cricket Australia)

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ लिफ्ट में फंसने के कारण समय पर अपने केबिन तक पहुंचने में विफल रहे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस असामान्य घटना की पुष्टि की। लंच के बाद जैसे ही खिलाड़ी और मैदानी अंपायर मैदान में उतरे, उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि इलिंगवर्थ ने अभी तक तीसरे अंपायर के कमरे में अपनी सीट नहीं ली है। इसे देखकर डेविड वॉर्नर भी हंसने लग गए।

End of Feed