इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आगाज से पहले शुभमन गिल ने तोड़ी श्रीलंका में मिली हार पर चुप्पी

टीम इंडिया के युवा उपकप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड केखिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका दौरे पर मिली करारी हार पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि एक सीरीज के परिणाम से कोई टीम परिभाषित नहीं होती है।

नागपुर: भारतीय एकदिवसीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में हार को लेकर टीम के प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि एक खराब श्रृंखला टीम को परिभाषित नहीं करती है और लंबे अंतराल के बाद इस तरह के खराब प्रदर्शन के बाद किसी टीम की आलोचना करना अनुचित है। भारत को ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की श्रृंखला में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। टीम का इस परिणाम से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एक दशक पुराना दबदबा खत्म हो गया।

Shubman Gill

शुभमन गिल

एक सीरीज का परिणाम नहीं परिभाषित करता है टीम

रोहित शर्मा, विराट कोहली, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत और खुद गिल जैसे प्रमुख खिलाड़ी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाने से पहले अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में लौटने के लिए तैयार हैं। गिल ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले से पहले पत्रकारों से कहा,'एक श्रृंखला पूरी टीम की लय को परिभाषित नहीं करती है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अतीत में कई श्रृंखलाओं और टूर्नामेंटों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।'

End of Feed