On This Day 1993: युवा वॉर्न ने फेंकी थी ऐसी गेंद, गेटिंग को हवा भी नहीं लगी और ले उड़ी गिल्लियां

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 4, 2023, 10:55 AM IST

On This Day 1993: आज से ठीक 30 साल पहले शेन वॉर्न ने एशेज टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज माइक गेटिंग को ऐसी गेंद फेंकी थी जिसे बॉल ऑफ द सेंचुरी की संज्ञा दी गई। इस गेंद को देखकर बल्लेबाज टकीन नहीं कर पाते हैं कि आखिरी इस तरह की गेंद कैसे की जा सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1993 का ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मुकाबला
  • माइक गेटिंग के सामने थे शेन वॉर्न
  • वॉर्न ने डाली थी बॉल ऑफ द सेंचुरी

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न के ने आज से ठीक 30 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ मैच में एक ऐसी गेंद डाली थी जिसे 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' के नाम से जाना गया है। इतने साल हो गए हैं लेकिन इसके बावजूद आज भी यदि कोई इस गेंद को देखता है तो उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वॉर्न एशेज टेस्ट में पहली गेंद डाल रहे थे और उन्होंने अपना लोहा दुनिया को मनवा दिया।

bowl of the century

शेन वॉर्न (साभार-twitter)

1993 में क्या हुआ था?

शेन वॉर्न एशेज टेस्ट में अपनी पहली ही गेंद डाल रहे थे। गेंद लेंग स्टंप से ड्रिफ्ट होते हुए अचानक माइक गेटिंग की ऑफ स्टंप ले उड़ी। गेटिंग को कुछ देर तक पता ही नहीं चला कि उनके साथ यह क्या हो गया? वॉर्न की इस गेंद को बॉल ऑफ द सेंचुरी की संज्ञा दी गई।

End of Feed