On This Day 1983: दो बार की वर्ल्ड चैंपियन को हराकर भारत की युवा ब्रिगेड ने रचा था इतिहास

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 25, 2023, 10:36 AM IST

25 जून 1983, एक ऐसी तारीख जिसने भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह से बदल कर रख दिया। इस दिन लॉर्ड्स के मैदान पर भारत ने क्लाइव लॉयड की मजबूत वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास रचा था। भारत कपिल देव के नेतृत्व में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना और तब से भारतीय क्रिकेट बदल गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने लॉर्ड्स में रचा था इतिहास
  • वेस्टइंडीज को हरा बना था वर्ल्ड चैंपियन
  • वेस्टइंडीज की खत्म हुई बादशाहत

25 जून 1983, एक ऐसी तारीख जिसने भारतीय क्रिकेट की दशा और दिशा दोनों बदलकर रख दिया। इस दिन कपिल देव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने न केवल वेस्टइंडीज को चौंकाया था, बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश दिया था कि भारत खेलने नहीं जीतने आया था। इस दिन ने भारत में न जाने कितने बच्चों को कपिल देव, सुनील गावस्कर और मोहिंदर अमरनाथ की तरह खेलने के लिए प्रेरित किया था। सचिन तेंदुलकर उनमे से एक थे।

on this day 1983 India win world cup

भारत बना था वर्ल्ड चैंपियन (साभार-Delhi Capitals)

लॉर्ड्स के मैदान पर इतिहास

वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप की हैट्रिक लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार थी। लेकिन कपिल देव के नेतृत्व में युवा भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के मंसूबों पर पानी फेर कर इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बड़ी मुश्किल से 183 रन बनाए और वेस्टइंडीज के सामने 184 का लक्ष्य रखा।

End of Feed