ODI Word Cup 2023 Key Fixtures: वर्ल्ड कप 2023 के बड़े मुकाबले, 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 27, 2023, 02:41 PM IST

आईसीसी ने वर्ल्ड कप शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस बार वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबले की मेजबानी कोलकाता और मुंबई जबकि फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। आइए इस वर्ल्ड कप के बड़े मुकाबलों के बारे में जानते हैं। 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-पाकिस्तान 15 अक्टूबर को आमने-सामने
  • वर्ल्ड कप शेड्यूल की घोषणा
  • भारत 8 अक्टूबर को खेलेगा पहला मैच

आईसीसी अध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह की मौजूदगी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगा। यह मुकाबला वर्ल्ड के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा जबकि 15 अक्टूबर को टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल कोलकाता में जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

icc world cup key Fixtures

वर्ल्ड कप शेड्यूल (साभार-Twitter)

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के बड़े मुकाबले

End of Feed