NZ vs SL: श्रीलंका के नाम रहा पहला दिन, खेल खत्म होने तक बनाए 305 रन

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 9, 2023, 04:56 PM IST

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच हेगले ओवल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट का पहला दिन श्रीलंका के नाम रहा। खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 306 रन बना लिए हैं। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 87 रन की पारी खेली। मेंडिस के अलावा करुणारत्ने ने अर्धशतकीय पारी खेली।

कुसल मेंडिस और दिमुथ करूणारत्ने के अर्धशतक से श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां छह विकेट पर 305 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा। मेंडिस ने 87 जबकि कप्तान करूणारत्ने ने 50 रन बनाने अलावा दूसरे विकेट के लिए 137 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। दिन के खेल के दौरान हालांकि सिर्फ 75 ओवर फेंके जा सके।

nz vs sl

कुसल मेंडिस की पारी से मजबूत श्रीलंका

दिन का खेल खत्म होने पर धनजंय डिसिल्वा 39 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कासुन रजिता 16 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी ने पिच पर घास को देखते हुए टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की टीम ने पहले घंटे में सिर्फ 27 रन बनाए और इस दौरान ओशादा फर्नांडो (13) का विकेट गंवाया जिन्हें साउथी ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया।

End of Feed