LIVE

NZ vs SA, टी20 वर्ल्ड कप 2026 Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में जारी रखा जीत का रिकॉर्ड, अहमदाबाद में दी 7 विकेट से मात

NZ vs SA T20 World Cup 2026 Match Highlights in Hindi: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को ग्रुप डी के अहम मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2026 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की और सुपर-8 राउंड में तकरीबन अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसा रहा ंमैच के पल पल का हाल।
NZ vs SA, टी20 वर्ल्ड कप 2026 Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में जारी रखा जीत का रिकॉर्ड, अहमदाबाद में दी 7 विकेट से मात
NZ vs SA T20 World Cup 2026 Match Highlights in Hindi: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप 2026 के अपने तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट के अंतर से मात देकर लगातार तीसरे मैच में जीत दर्ज की। मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और मार्को यानसेन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत 7 विकेट पर 175 रन पर रोक दिया। यानसेन ने 40 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने तीन ओवर में टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद पीछे मुड़कर दक्षिण अफ्रीका ने नहीं देखा। एडेन मार्करम में 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहे। मार्करम 44 गेंद में 86 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं डेविड मिलर 17 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने टीम के लिए विजयी छक्का 18वें ओवर की पहली गेंद पर जड़ा और टीम को 17.1 ओवर में 7 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने अपनी जगह सुपर-4 राउंड में तकरीबन पक्की कर ली है। मार्को यानसेन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के अहम मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया है। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने कीवी बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके। मार्को यानसेन ने कीवी टीम के टॉप ऑर्डर को झखझोर कर रख दिया है। 5.5 ओवर में 58 रन पर तीन विकेट न्यूजीलैंड ने गंवा दिए थे। 64 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की पारी को मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल ने संभाला। दोनों टीम को 100 रन के पार ले गए। 138 के स्कोर पर चैपमैन के आउट होने के बाद जल्दी ही डेरिल मिचेल भी पवेलियन लौट गए। अंत में न्यूजीलैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 48 रन मार्क चैपमैन ने और 32 रन डेरिल मिचेल में बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए 40 रन देकर 4 विकेट मार्को यानसेन ने लिए। एक-एक विकेट लुंगी नगिडी, केशव महाराज और कार्बिन बॉश ने लिया।

टी20 विश्व कप 2026 में आज दिन के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। ग्रुप डी में शामिल दोनों टीमों का तीसरा मुकाबला है। दोनों इससे पहले खेले दो-दो मैच जीत चुकी हैं। ऐसे में आज जो टीम जीत दर्ज करेगी वो सुपर-8 राउंड में अपनी जगह पक्की कर लेगी। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खाते में 4-4 अंक हैं। नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड (+1.919) पहले और दक्षिण अफ्रीका (+1.425) दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) और दक्षिण अफ्रीका की एडेन मार्करम (Aiden Markram) संभाल रहे हैं। मैच के ताजा स्कोर अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: (New Zealand Playing XI)
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11:(South Africa Playing XI)
एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रेयान रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी नगिडी

Feb 14, 2026 | 10:34 PM IST

nz vs sa live Score: मार्को यानसेन बने प्लेयर ऑफ द मैच

मार्को यानसेन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यानसेन ने 40 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।
Feb 14, 2026 | 10:23 PM IST

nz vs sa live Score: सात विकेट से जीता दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ 176 रन के लक्ष्य को अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में 17.1 ओवर में छक्के की मदद से 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एडेन मार्करम 86 (44) रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और चार छक्के जड़े। वहीं मिलर 24 (17) रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने टीम के लिए विजयी छक्क जड़ा।
Feb 14, 2026 | 10:20 PM IST

nz vs sa live Score: दक्षिण अफ्रीका ने 17 ओवर में बनाए 172 रन

दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में 3 विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 86 (44) और डेविड मिलर 18 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 14, 2026 | 10:15 PM IST

nz vs sa live Score: दक्षिण अफ्रीका जीत के 14 रन दूर

दक्षिण अफ्रीका ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 24 गेंद में 14 रन और उसे बनाने हैं।
Feb 14, 2026 | 09:58 PM IST

nz vs sa live Score: दक्षिण अफ्रीका जीत के 44 रन दूर

दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 66 (29) और डेविड मिलर 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 48 गेंद में 44 रन और द. अफ्रीका को बनाने हैं।
Feb 14, 2026 | 09:55 PM IST

nz vs sa live Score: ब्रेविस बने रचिन रवींद्र का शिकार

आतिशी बल्लेबाजी कर रहे डेवाल्ड ब्रेविस की पारी की अंत रचिन रविंद्र ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर किया। छक्का जड़ने की कोशिश में ब्रेविस डेरिल मिचेल के हाथों लपके गए। उन्होंने 21 (17) रन बनाए। इसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है। 132 के स्कोर पर द. अफ्रीका ने तीसरा विकेट गंवाया।
Feb 14, 2026 | 09:48 PM IST

nz vs sa live Score: दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 119 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 119 रन जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बना लिए हैं।
Feb 14, 2026 | 09:40 PM IST

nz vs sa live Score: बल्लेबाजी करने उतरी डेवाल्ड ब्रेविस

रियान रिकल्टन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने डेवाल्ड ब्रेविस उतरे और उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। द. अफ्रीका ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। ब्रेविस 4(2) और एडेन मार्करम 60 (22) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 14, 2026 | 09:37 PM IST

nz vs sa live Score: रिकल्टन बने नीशम का शिकार

दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका आठवें ओवर की चौथी गेंद पर रियान रिकल्टन के रूप में लगा। जिमी नीशम की गेंद पर बाउंड्री पर उनका शानदार कैच डेरिल मिचेल ने लिया। उन्होंने 21 (11) रन बनाए।
Feb 14, 2026 | 09:35 PM IST

nz vs sa live Score: मार्करम ने जड़ा आतिशी अर्धशतक

एडेन मार्करम ने 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टी20 विश्व कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का नया रिकॉर्ड है।
Feb 14, 2026 | 09:27 PM IST

nz vs sa live Score: पॉवरप्ले में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 83 रन

दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। मार्करम 45 (16) और रियान रिकल्टन 16 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 14, 2026 | 09:23 PM IST

nz vs sa live Score: पांच ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 67 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 45 (15) और रियान रिकल्टन 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 14, 2026 | 09:19 PM IST

nz vs sa live Score: क्विंटन डिकॉक बने फर्ग्युसन का शिकार

पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन ने डिकॉक को बोल्ड करके दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया। डिकॉक 20 (14) रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।
Feb 14, 2026 | 09:17 PM IST

nz vs sa live Score: दक्षिण अफ्रीका 4 ओवर में बनाए 62 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 62 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। डिकॉक 20 (10) और मार्करम41 (14) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 14, 2026 | 09:12 PM IST

nz vs sa live Score: दक्षिण अफ्रीका 3 ओवर में बनाए 51 रन

दक्षिण अफ्रीका ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं।एडेन मार्करम 41 (14) और क्विंटन डिकॉर 9 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 14, 2026 | 09:04 PM IST

nz vs sa live Score: दक्षिण अफ्रीका ने पहले ओवर में बनाए 13 रन

जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द. अफ्रीका ने पारी के पहले ओवर में मैट हेनरी के खिलाफ एक ओवर में 13 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक 4 (2) और एडेन मार्करम 9 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 14, 2026 | 08:58 PM IST

nz vs sa live Score: मार्करम और डिकॉक ने की पारी की शुरुआत

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए पारी की शुरुआत करने एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी उतरी है।
Feb 14, 2026 | 08:55 PM IST

nz vs sa live Score: विश्व कप में जीत का शतक प्रतिशत है द. अफ्रीका का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने अबतक चार मैच खेले हैं और चारों में उसे जीत मिली है। ऐसे में आज उसकी नजर लगातार पांचवीं जीत कीवी टीम के खिलाफ दर्ज करने पर है।
Feb 14, 2026 | 08:54 PM IST

nz vs sa live Score: 150 से ज्यादा रन चेज करने में खराब है द. अफ्रीका का रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप के इतिहास में 150 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 11 में से केवल 2 मैच जीत सकी है। ऐसे में उसके लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा।
Feb 14, 2026 | 08:45 PM IST

nz vs sa live Score: न्यूजीलैंड ने बनाए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप डी के अहम मुकाबले में जीत के सामने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए हैं। जीत के लिए द. अफ्रीका को 176 रन का लक्ष्य मिला है। अंत में जिमी नीशम 23 (15) और मैट हेनरी 9 (8) रन बनाकर नाबाद रहे।
Feb 14, 2026 | 08:32 PM IST

nz vs sa live Score: 150 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने 17.2 ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया। जिमी नीशन 6(6) और मैच हेनरी 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 14, 2026 | 08:30 PM IST

nz vs sa live Score: सेंटनर बने बॉश का शिकार

17वें ओवर की चौथी गेंद पर कार्बिन बॉश ने कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर को रियान रिकल्टन के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेजा। सेंटनर 4 (10) रन बना सके। 147 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को सातवां झटका लगा।
Feb 14, 2026 | 08:28 PM IST

nz vs sa live Score: न्यूजीलैंड ने बनाए 16 ओवर में 143 रन

न्यूजीलैंड ने द. अफ्रीका के खिलाफ 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। मिचेल सेंटनर 3 (7) और जिमी नीशम 1 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 14, 2026 | 08:23 PM IST

nz vs sa live Score: मिचेल बने नगिडी का शिकार

डेरिल मिचेल 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर लुंगी नगिडी की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 32(24) रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और एक छक्का जड़ा। 141 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा।
Feb 14, 2026 | 08:21 PM IST

nz vs sa live Score: आउट हुए मार्क चैपमैन

अर्धशतक के करीब पहुंचने के बाद कीवी बल्लेबाज मार्क चैपमैन 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैच दे बैठे। चैपमैन 48 रन बनाकर यानसेन की गेंद पर प्वाइंट पर रिकल्टन के हाथों लपके गए। उन्होंने 26 गेंद पर 48 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। 138 के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने पांचवां विकेट गंवाया। डेरिल मिचेल 31 (21) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 14, 2026 | 08:04 PM IST

nz vs sa live Score: चैपमैन-मिचेल के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी

मार्क चैपमैन औ डेरिल मिचेल के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो हई है। न्यूजीलैंड ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। मार्क चैपमैन 34 (17) और डेरिल मिचेल 28 (18) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 14, 2026 | 08:01 PM IST

nz vs sa live Score: 100 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 4 विकेट पर 106 रन तक पहुंचा दिया है। डेरिल मिचेल 21 (16) और मार्क चैपमेन 26 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम ने 10.4 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार किया।
Feb 14, 2026 | 07:56 PM IST

nz vs sa live Score: न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में बनाए 92 रन

न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 92 रना लिए हैं। डेरिल मिचेल 12 (12) और मार्क चैपमैन 21 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 14, 2026 | 07:46 PM IST

nz vs sa live Score: न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में बनाए 77 रन

विकेटों की पतझड़ के बीच न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। मार्क चैपमैन 11(4) और डेरिल मिचेल 7(7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 14, 2026 | 07:43 PM IST

New Zealand vs South Africa Live Score: केशव महाराज ने किया फिलिप्स का शिकार

सातवें ओवर की चौथी गेंद पर केशव महाराज ने ग्लेन फिलिप्स को गच्चा देकर बोल्ड कर दिया। फिलिप्स एक रन बना सके। 64 के स्कोर पर चौथा झटका कीवी टीम को लगा। सात ओवर में न्यूजीलैंड ने 71 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। मार्क चैपमैन 11 (4) और डेरिल मिचेल 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 14, 2026 | 07:40 PM IST

New Zealand vs South Africa Live Score: फिन ऐलन बने यान्सेन का शिकार

फिन ऐलन भी पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में मार्को यान्सेन की गेंद पर एडेन मार्करम के हाथों लपके गए। एलेन 31 (17) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और 2 छक्के जड़े। पॉवरप्ले में न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 58 रन बनाए।
Feb 14, 2026 | 07:35 PM IST

New Zealand vs South Africa Live Score: रचिन रवींद्र बने यानसेन का शिकार

रचिन रवींद्र तेज बल्लेबाजी करते हुए यान्सेन की गेंद पर कैच दे बैठे। रचिन रवींद्र 13(8) रन बना सके। उन्होंने पारी में एक चौका और एक छक्का जड़ा। 57 रन पर कीवी टीम को दूसरा झटका लगा।
Feb 14, 2026 | 07:27 PM IST

New Zealand vs South Africa Live Score: न्यूजीलैंड ने बनाए 5 ओवर में 51 रन

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। फिन एलन 31 (15) और रचिन रवींद्र 7(6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 14, 2026 | 07:22 PM IST

New Zealand vs South Africa Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

कीवी टीम को तेज शुरुआत के बाद पहला झटका टिम सीफर्ट के रूप में चौथे ओवर की पहली गेंद पर लगा। यानसेन की गेंद पर डिकॉक ने उनका कैच लपका। सीफर्ट 13 (9) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 33 के स्कोर पर पहला झटका न्यूजीलैंड को लगा। फिन एलन 20 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ देने रचिन रवींद्र आए हैं।
Feb 14, 2026 | 06:48 PM IST

New Zealand vs South Africa Live Score: 12 साल बाद विश्व कप में हो रही है दोनों की भिड़ंत

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2014 के बाद ये पहली भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए चार मुकाबलो में (2007, 2009, 2010, और 2014) हर बार बाजी दक्षिण अफ्रीका ने जीती है।
Feb 14, 2026 | 06:43 PM IST

New Zealand vs South Africa Live Score: दोनों टीमें रहीं है अजेय

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप डी में खेले दो-दो मैच जीत चुके हैं। दोनों के खाते में 4-4 अंक हैं। आज के मुकाबले में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो सुपर-8 राउंड में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।
Feb 14, 2026 | 06:39 PM IST

New Zealand vs South Africa Live Score: ऐसी है न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
Feb 14, 2026 | 06:37 PM IST

New Zealand vs South Africa Live Score: ऐसी है दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11

एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रेयान रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी नगिडी
Feb 14, 2026 | 06:35 PM IST

New Zealand vs South Africa Live Score: न्यूजीलैंड ने नहीं किया है कोई बदलाव

न्यूजीलैंड ने अपनी एकादश में कोई बदलाव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में नहीं किया है।
Feb 14, 2026 | 06:36 PM IST

New Zealand vs South Africa Live Score: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11 में हुई कार्बिन बॉश की एंट्री

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और कार्बिन बॉश को मौका दिया है। जॉर्ज लिंडे की जगह उन्हें टीम में शामिल किया गया है।