NZ vs ENG 2nd ODI Highlights: इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर फिर हुआ नाकाम, न्यूजीलैंड ने दूसरा वनडे जीतकर किया सीरीज पर कब्जा

मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली कीवी क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को सीरीज के दूसरे वनडे में पांच विकेट से मात देकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला औपचारिकता रह गया है। जानिए मैच का कैसा रहा हाल?

हैमिल्टन (न्यूजीलैंड): शीर्ष क्रम की एक और नाकामी के कारण इंग्लैंड की टीम 175 रन पर आउट हो गई और न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच पांच विकेट से जीतकर श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इंग्लैंड की पारी केवल 36 ओवर तक चली और न्यूजीलैंड ने 33.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। उसकी तरफ से डेरिल मिचेल ने नाबाद 56, रचिन रविंद्र ने 54 और मिचेल सैंटनर ने नाबाद 34 रन बनाए।

New Zealand Cricket team

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BLACKCAPS X)

मिचेल ने शनिवार को श्रृंखला के पहले मैच में नाबाद 78 रन बनाकर न्यूजीलैंड को चार विकेट से जीत दिलाई थी। उस मैच में भी इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाज नहीं चल पाए थे तथा कप्तान हैरी ब्रूक के शतक के बावजूद उसकी टीम 223 रन पर आउट हो गई थी। इंग्लैंड के लिए एक सकारात्मक बात तेज़ गेंदबाज़ जोफ़्रा आर्चर की वापसी रही, जिन्होंने 10 ओवरों में 23 रन देकर तीन विकेट लिए।

End of Feed