NZ vs AUS 1st Test Pitch Report, Weather: न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम की ताजा स्थिति, यहां पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 29, 2024, 12:08 AM IST

NZ vs AUS 1st Test Pitch Report, Basin Reserve And Wellington weather Forecast Today: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीमों के बीच अब टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच गुरुवार को वेलिंगटन में शुरू होगा। आइए जानते हैं कि वेलिंगटन की पिच रिपोर्ट क्या कुछ कहती है और कैसा है वहां के मौसम का ताजा हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2024
  • दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट होगा शुरू
  • वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा पहला टेस्ट

NZ (New Zealand) vs AUS (Australia) 1st Test Pitch Report and Wellington Weather Forecast Today Match: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेहमान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच गुरुवार (29 February 2024) से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। सीरीज का पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली गई थी। अब आईपीएल में जाने से पहले खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में हाथ आजमाने जा रहे हैं। ये टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में रहेगी जबकि मेजबान न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी टिम साउथी (Tim Southee) करेंगे।

NZ vs AUS 1st Test Pitch Report

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े ऐतिहासिक और दिलचस्प रहे हैं। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच अब तक 60 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 34 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 8 मैचों में जीत हासिल हुई। वहीं दोनों टीमों के बीच 18 मैच ड्रॉ रहे। अगर न्यूजीलैंड की जमीन की बात करें तो दोनों टीमों के बीच यहां 26 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 14 मैच जीते और मेजबान न्यूजीलैंड अपने ही घर में सिर्फ 5 मैच जीत सका। एक दिलचस्प बात ये भी है कि 1993 से लेकर अब तक ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड पर एकमात्र टेस्ट जीत दिसंबर 2011 में देखने को मिली थी जब होबार्ट में न्यूजीलैंड एक रोमांचक मैच में 7 रन से जीता था। अब जानते हैं गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट की पिच रिपोर्ट और वेलिंगटन के मौसम का हाल।

End of Feed