NZ vs AUS 1st Test Day 1 Highlights: ग्रीन ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, ऑस्ट्रेलिया 279/9

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 29, 2024, 01:13 PM IST

NZ vs AUS 1st Test Day 1 Highlights today: ऑस्ट्रेलिया और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच शुरू हुए पहले टेस्ट मैच का पहला दिन दोनों टीमों के लिए मिलाजुला रहा(NZ vs AUS 1st Test, Day 1 Match )। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के इस पहले टेस्ट के पहले दिन वेलिंगटन में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 279 रन बना लिए थे। कैमरन ग्रीन ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच
  • पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 279/9
  • कैमरन ग्रीन ने जड़ा करियर का दूसरा टेस्ट शतक

NZ (New Zealand) vs AUS (Australia) 1st Test Day-1 Highlights: वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड और मेहमान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया। मैच के पहले दिन टिम साउदी की अगुवाई में खेलने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

NZ vs AUS 1st Test Day 1 Highlights

न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट के पहले दिन का हाल

न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उसके ओपनर्स ने सधी हुई शुरुआत जरूर की, लेकिन फिर अचानक 89 रन के अंदर 4 विकेट गिर गए। इस दौरान कैमरन ग्रीन ने पिच पर खूंटा गाड़कर रखा और अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। आइए जानते हैं न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट दिन-1 मैच के पहले दिन क्या कुछ हुआ।

End of Feed