IND vs NZ Series Schedule 2026: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का कार्यक्रम धूमधाम से घोषित, 12 मैचों का ऐतिहासिक धमाल होगा

India Tour Of New Zealand Schedule 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे हो जा रहे हैं, जिसको देखते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम साल के अंत में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी जिसमें अब तक न्यूजीलैंड की जमीन पर भारत सबसे ज्यादा मैचों की ऑल-फॉर्मेट सीरीज खेलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का हुआ ऐलान
  • दोनों देश मनाएंगे खेल रिश्तों के 100 साल पूरे होने का जश्न
  • न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास में पहली बार 12 मैचों की ऑल-फॉर्मेट सीरीज

India tour of New Zealand 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट रिश्तों में एक नया अध्याय लिखे जाने की तैयारी हो गई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने पुष्टि कर दी है कि एक पीढ़ी के सबसे बड़े क्रिकेट दौरों में से एक के साथ न्यूजीलैंड के घरेलू अंतरराष्ट्रीय दौरे की शुरुआत होगी। टीम इंडिया इस साल के अंत में ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी इसका ऐलान कर दिया गया है। भारतीय पुरुष टीम 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक तीन प्रारूपों के एक भव्य दौरे के लिए कमर कस चुकी है। टीम इंडिया पांच प्रमुख केंद्रों में खेले जाने वाले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों, पांच वनडे मैचों और दो टेस्ट मैचों में मेजबान न्यूजीलैंड टीम से भिड़ेगी। भारत का ये दौरा इसलिए ऐतिहासिक होगा क्योंकि न्यूजीलैंड के इतिहास में किसी घरेलू दौरे पर खेले जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों की यह सबसे बड़ी संख्या है। दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले होंगे।

India tour of New Zealand Series 2026 Full Schedule

भारत-न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक सीरीज का कार्यक्रम जारी (BCCI)

वहीं, न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम जो वर्तमान में इंग्लैंड में अपने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप खिताब का बचाव करने की तैयारी कर रही हैं, 10 से 23 दिसंबर तक बांग्लादेश की मेजबानी करेंगी, जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

End of Feed