कोहली या स्मिथ नहीं, सचिन का टेस्ट में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है ये खिलाड़ी, पोटिंग ने बताया नाम

Joe root can break Sachin Tendulkar record: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड अब खतरे में आ गया है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना ​​है कि इंग्लैंड के जो रूट में उनके और क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर दोनों के सर्वाधिक टेस्ट रन रिकॉर्ड को पार करने की क्षमता है।

Joe root can break Sachin Tendulkar record: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग का मानना है कि इंग्लैंड के जो रूट में उनके और क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर दोनों के सर्वाधिक टेस्ट रन रिकॉर्ड को पार करने की क्षमता है। रूट, जिन्होंने हाल ही में 12,000 रन का मील का पत्थर पार किया है, अब टेस्ट क्रिकेट में सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और खेल के इतिहास के दो सबसे महान बल्लेबाजों के करीब हैं।

ricky ponting x

रिकी पोंटिंग (फोटो - X)

33 साल की उम्र में, रूट पोंटिंग के 13,378 रनों से सिर्फ 1,351 रन पीछे हैं और तेंदुलकर के 15,921 के रिकॉर्ड से 4,000 से भी कम रन दूर हैं, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा है। रूट अभी 5 साल और क्रिकेट खेल सकते हैं और इस दौरान उनके पास सचिन के रिकॉर्ड को भी तोड़ने के कई मौके रहेंगे।

End of Feed