IND vs AUS: केवल बुमराह या कोहली नहीं पूरी टीम से खौफ में ऑस्ट्रेलिया, नाथन लायन ने रोहित 'सेना' के हर सिपाही को बताया दमदार

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर 2024 से खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज नाथन लायन ने भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है। उनके मुताबिक भारत का हर खिलाड़ी बेहद प्रतिभाशाली है।

IND vs AUS: अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने बुधवार को कहा कि भारत सितारों (बेहतरीन खिलाड़ियों) की टीम है और ऑस्ट्रेलिया का ध्यान सिर्फ जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली जैसे ‘असाधारण’ खिलाड़ियों का मुकाबला करने की जगह पूरी टीम पर है जो अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली है।बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट को भारत ने 295 रन से जीतकर शानदार आगाज किया है। इस मैच में कोहली और बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था।

nathan lyon icc

नाथन लायन (फोटो- ICC)

लियोन ने पांच मैचों की श्रृंखला में शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले दिन-रात्रि टेस्ट से पहले कहा कि 'मैं भारतीय टीम को देखता हूं तो वह सुपरस्टार्स का एक समूह दिखता है। क्रिकेट हालांकि एक टीम खेल है। इसमें जीतने के लिए पूरी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होता है। भारत में बुमराह के साथ कुछ और असाधारण खिलाड़ी हैं, लेकिन यह सिर्फ दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में नहीं है।'

End of Feed