भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज हुए नीतीश कुमार रेड्डी, टीम मैनेजमेंट ने क्यों किया ये फैसला?

नीतीश कुमार रेड्डी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट से पहले दल से रिलीज कर दिया गया है वो अब द. अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। जानिए टीम मैनेजमेंट ने क्यों किया ये फैसला?

कोलकाता: भारत के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है और अब वह गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला के लिए राजकोट में भारत ‘ए’ टीम के साथ जुड़ेंगे। रेड्डी को भारत की टेस्ट एकादश में अपनी जगह गंवानी पड़ेगी क्योंकि ऋषभ पंत की विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में वापसी होगी और ध्रुव जुरेल को बल्लेबाज के रूप में बरकरार रखा जाएगा।

Nitish Kumar Reddy

नीतीश कुमार रेड्डी

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे रेड्डी

एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, नीतीश रेड्डी राजकोट में भारत ए टीम से जुड़ेंगे क्योंकि टीम प्रबंधन चाहता है कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगी जांघ की चोट और गर्दन में ऐंठन के बाद भी लय में बने रहें। उनके लिए मैच खेलना अच्छा होगा। उनके लिए यहां पांच दिन यूं ही बैठे रहने का कोई मतलब नहीं है। बल्कि उनके लिए पांच दिन में तीन मैच खेलना और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों के मैच की तैयारी करना बेहतर होगा।' राजकोट में तीन लिस्ट ए मैच 13, 16 और 19 नवंबर को खेले जाएंगे।

End of Feed