T20 World Cup: ICC ने मैच ऑफिशियल्‍स की घोषणा की, भारत के सिर्फ एक अंपायर को मिली जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 07:46 PM IST

Nitin Menon to officiate in T20 World Cup: आईसीसी ने टी20 वर्ल्‍ड कप में ऑफिशिएट करने वाले 16 अंपायरों की घोषणा कर दी है। इसमें भारत के नितिन मेनन का नाम शामिल है। नितिन मेनन आईसीसी एलीट पैनल के एकमात्र भारतीय अंपायर हैं, जो पहले ही ऑस्‍ट्रेलिया पहुंच चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी ने टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए अंपायरों की घोषणा की
  • भारत के नितिन मेनन भी टी20 वर्ल्‍ड कप में करेंगे अंपायरिंग
  • नितिन मेनन भारत के एकमात्र अंपायर है, जो टी20 वर्ल्‍ड कप में ऑफिशिएट करेंगे

नई दिल्‍ली: भारत के नितिन मेनन उन 16 अंपायरों में शामिल हैं, जो ऑस्‍ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप में ऑफिशिएट करेंगे। आईसीसी एलीट पैनल के एकमात्र भारतीय मेनन पहले ही ऑस्‍ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। आईसीसी ने टी20 वर्ल्‍ड कप के पहले राउंड और सुपर-12 चरण के लिए 20 मैच ऑफिशियल्‍स की घोषणा कर दी है।

नितिन मेनन

नितिन मेनन

आईसीसी ने एक बयान जारी करके कहा, 'कुल 16 अंपायर टूर्नामेंट के दौरान ऑफिशिएट करेंगे। रिचर्ड कैटलबरॉ, नितिन मेनन, कुमार धर्मसेना और मरेस इरासमस 2021 फाइनल में अंपायर था। तब ऑस्‍ट्रेलिया ने पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब जीता था। यह अनुभवी अंपायरों का समूह, जहां पिछले साल टी20 वर्ल्‍ड कप में अंपायरिंग करने वाले 16 अंपायरों दोबारा चुने गए हैं।'

End of Feed