भारत से हार के बाद निगार सुल्ताना ने छोड़ी कप्तानी, बताया क्यों लिया ऐसा फैसला

बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वह पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी बार बतौर कप्तान उतरेंगी। अब उन्होंने बताया कि आखिर यह फैसला क्यों लिया गया।

बांग्लादेश विमेंस टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने अपने कप्तानी छोड़ने के निर्णय पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने यह फैसला अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए लिया है। निगार ने इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेच बोर्ड को बता दिया था कि वह एशियाई खेलों के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के रूप में नहीं बने रहना चाहती हैं। पहले ऐसी बात कही जा रही थी कि उन्होंने यह फैसला मुश्किल समय में बोर्ड से पर्याप्त समर्थन न मिलने के बाद लिया, लेकिन अब उन्होंने इस बात से असहमती जताई है।

nigar sultana

निगार सुल्ताना (साभार-X)

सेमीफाइनल में भारत से मिली करारी हार के बाद निगार ने कहा 'नहीं, यह बिल्कुल गलत है। एक बल्लेबाज के तौर पर, एक खिलाड़ी के तौर पर, मेरे पास अपने देश और अपनी टीम को देने के लिए बहुत कुछ है। इसलिए मैं उसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं, और इसीलिए मैंने यह फैसला लिया। भारत के खिलाफ एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भी बांग्लादेश की बल्लेबाजों का संघर्ष जारी रही। 195 रन के जवाब में टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 81 रन बनाकर आउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 114 रन से अपने नाम किया और फाइनल में जगह बनाई।

End of Feed