IPL 2024, MI vs LSG: मुंबई के खिलाफ पूरन का गरजा बल्ला, किया अपने नाम यह रिकॉर्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 17, 2024, 10:00 PM IST

IPL 2024, MI vs LSG, Nicholas Pooran Fifty: मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर लखनऊ के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने एक बार फिर आतिशी पारी खेलकर लखनऊ को संभाला। इसके साथ ही वे लखनऊ के लिए एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ पारी खेलते हुए नजर आए।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
  • निकोलस पूरन ने खेली अर्धशतकीय पारी।
  • पूरन का लखनऊ के लिए दूसरा सबसे मेज अर्धशतक है।

IPL 2024, MI vs LSG, Nicholas Pooran Fifty: आईपीएल के 67वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से हुआ। इस मुकाबले में लखनऊ के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला जमकर गरजा। पूरन ने 19 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका आईपीएल में लखनऊ के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। हालांकि, पूरन शतक से चूक गए। वे 258.62 की स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत लड़खड़ाई टीम लखनऊ 200 के करीब पहुंच गई।

Nicholas Pooran, IPL 2024, MI vs LSG, Nicholas Pooran, Nicholas Pooran Fifty, Nicholas Pooran Most Fifty, Nicholas Pooran second fastest half century for LSG, Nicholas Pooran Fifty against Mumbai Indians, LSG vs MI, MI vs LSG,

अर्धशतक जड़ने के बाद निकोलस पूरन। (फाटो- IPL/BCCI)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मेजबान मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पूरन की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए।

End of Feed