कैंसर से जीतकर एक दशक बाद की टेस्ट टीम में वापसी, नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के बांए हाथ के सलामी बल्लेबाज निक मेडिन्सन की एक दशक बाद टेस्ट टीम में वापसी खराब रही। उनके नाम पहली ही पारी में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

डरबन: कैंसर से जंग जीतकर एक दशक बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी करने वाले बांए हाथ के सलामी बल्लेबाज निक मेडिन्सन की वापसी बेहद निराशाजनक रही। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में शुक्रवार को शुरू हुए सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में मेडिंसन के नाम एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वो ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर खाता खोले बगैर आउट होने वाले ओपनर बन गए हैं। अगर वो एक ओवर और पिच पर डट जाते तो उनके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो सकता था।

Nic Maddinson

निक मेडिन्सन (फोटो क्रेडिट Cricket Australia/AI Generated/News Room Verified)

33 गेंद खेलने के बाद नहीं खोल पाए खाता

पारी की शुरुआत करने आए मेडिन्सन 33 गेंद पर खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। पारी के 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर मेडिन्सन को मार्को यानसेन ने बोल्ड कर दिया। उनके आउट होते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम बैकफुट पर पहुंच गई। उनसे पहले ट्रेविस हेड 9 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट चुके थे। मुल्डर ने उनका शिकार किया।

End of Feed