NZ vs WI Highlights: न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया, प्वाइंट्स टेबल में लगाई छलांग

NZ vs WI Highlights: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर 3 मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के साथ उसने प्वाइंट्स टेबल में भी लंबी छलांग लगाई है। अब न्यूजीलैंड की टीम तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।

NZ vs WI Highlights: जैकब डफी की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को वेस्टइंडीज को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई। डफी ने 38 रन देकर पांच विकेट लिए। यह श्रृंखला में दूसरा अवसर था जबकि उन्होंने पारी में पांच विकेट लिए। उनके साथी तेज गेंदबाज माइकल रे ने 45 रन देखकर तीन विकेट हासिल किए जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 128 रन पर ढेर कर दिया। इस तरह से न्यूजीलैंड को 56 रन का लक्ष्य मिला और उसने केवल 10 ओवर में एक विकेट पर 57 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

NZ vs WI

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज (साभार-ICC)

वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 278 रन बनाकर 73 रन की बढ़त हासिल की थी। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। तीसरा टेस्ट 18 दिसंबर से शुरू होगा। न्यूजीलैंड ने छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान टॉम लैथम (09) का विकेट गंवाया। डेवोन कॉनवे 28 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि केन विलियमसन (नाबाद 16 रन) ने एंडरसन फिलिप की गेंद पर चौका लगाकर चाय के ब्रेक से कुछ मिनट पहले टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

End of Feed