NZ vs SA Match Preview: पहले सेमीफाइनल में आज साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी न्यूजीलैंड, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

NZ vs SA Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल बुधवार को कोलकाता में खेला जाएगा, जहां न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम आमने सामने होगी। साउथ अफ्रीका अपने ग्रुप में टॉप पर थी, जबकि न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में केवल एक मुकाबला जीता था।

NZ vs SA Match Preview: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है जिसमें दोनों टीम के कप्तानों की भूमिका अहम होगी। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्क्रम और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर इस समय शानदार फॉर्म में हैं। अमूमन ऐसा नहीं होता कि दोनों टीमों के कप्तान ही सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हों। ऐसे में मार्क्रम और सैंटनर के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा जो ईडन गार्डन्स में हजारों दर्शकों को रोमांच से भर देगा।

SA vs NZ Match Preview

मैच प्रिव्यू (साभार-X)

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी प्रतियोगिताओं में प्रतिद्वंद्विता 2015 में वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल के दौरान अपने चरम पर पहुंच गई थी। तब न्यूजीलैंड ने एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया था जिससे डेल स्टेन और एबी डी विलियर्स जैसे खिलाड़ियों को करारा झटका लगा था।

End of Feed