EXPLAINER: क्यों भारत के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है न्यूजीलैंड दौरा? दो खतरनाक चीजें कर रहीं इशारा

भारतीय टीम अगले महीने न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां पांच वनडे, पांच टी20 और दो टेस्ट मैच की सीरीज में हिस्सा लेगी। टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्तूबर से होगा। भारत के खिलाफ इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। उनका स्क्वाड देखकर यह कहा जा सकता है कि भारत के लिए न्यूजीलैंड दौरा चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स के बाद भारतीय टी20 टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। यहां पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। टी20 वर्ल्ड चैपिंयन भारतीय टीम के लिए यह दौरा आसान नहीं होने वाला है। इसका अंदाजा न्यूजीलैंड की घोषित टी20 टीम को देखकर लगाया जा सकता है। भारत को न्यूजीलैंड में दो बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

India Tour of NZ.

भारत का न्यूजीलैंड का मुश्किल दौरा।

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए 7 प्रमुख तेज गेंदबाजों को अपनी टीम में चुना है, जिनमें फिट होकर लौटे एडम मिल्ने भी शामिल हैं। मिचेल सैंटनर 4 शहरों में 11 दिनों तक चलने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

End of Feed