कराची: न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची टेस्ट में पाकिस्तान की हालत पतली हो गई है। पहली पारी में 438 रन पर ढेर होने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रही। पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने धमाकेदार शतक जड़कर कीवी टीम को बड़ी बढ़त दिलाने में अहम योगदान दिया। खबर लिखे जाने तक विलियनसन अपने चौथे दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे।
केन विलियमसन( साभार Pakistan Cricket)
गच्चा देकर हेलमेट पर लगी गेंद
मैच के चौथे दिन के खेल की शुरुआत में पिछड़ रही पाकिस्तानी टीम को 5 रन का नुकसान हो गया। ये वाकया उस वक्त हुआ जब कीवी टीम ने 6 विकेट खोकर 486 रन बना लिए थे। नुमान अली अपने 52वें ओवर की दूसरी गेंद फेंक रहे थे। ऐसे में नुमान ने ओवर द विकेट गेंदबाजी करते हुए लेग स्टंप के बाहर एक गेंद फेकी जो स्पिन होने के बाद स्टंप्स की तरफ आई लेकिन विलियमसन और सरफराज अहमद दोनों को गच्चा देते हुए विकेटकीपर के पीछे रखे हेलमेट पर लगकर थर्ड मैन की ओर चली गई। ऐसे में अंपायर अलीम डार ने न्यूजीलैंड की टीम को 5 रन बतौर पेनल्टी न्यूजीलैंड को दे दिए। इसके साथ ही न्यूजीलैंड का स्कोर 491 रन हो गया।5 penalty runs for New Zealand!!!! t.co/VBqruiHeQt
— ANI (@ANI) Dec 29, 2022
