New Zealand vs Sri Lanka 1st ODI : न्यूजीलैंड ने एक बार फिर वनडे में तूफानी पारी खेलकर बड़ी जीत हासिल की। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर श्रीलंका को पहले वनडे में 198 रन से रिकॉर्ड जीत हासिल की। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 274 रन बनाए, जबकि श्रीलंका की टीम 80 रन के अंदर ऑलआउट हो गई। इसी जीत के साथ टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
न्यूजीलैंड का खिलाड़ी। (फोटो - ब्लैककैप्स के ट्विटर से)
न्यूजीलैंड की टीम भी पूरा मैच नहीं खेल पाई
न्यूजीलैंड की टीम पहले खेलते हुए 49.3 ओवर में 274 रन बनाए। टीम ने सधी शुरुआती की। फिन एलेन ने शानदार प्रदर्शन कर अर्धशतकीय पारी खेली। एलेन ने 104.08 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंद पर 5 चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन बनाए। रचिन रवींद्र और डिरेल मिचेल अर्धशतक से चूक गए। मिचेल ले 58 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 58 गेंद पर 47 रन बनाए। इसी तरह रचिन रवींद्र भी 4 चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाए।
We take a 1-0 series lead at Eden Park. A maiden international 5-wicket bag for Henry Shipley leading the team to v… t.co/qIrEvQs8y7
— ANI (@ANI) Mar 25, 2023
3 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा छू पाए
जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका टीम की बेहद खराब शुरुआत रही। टीम 19.5 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। टीम के सिर्फ तीन खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा छू पाए। एंजोलो मैथ्यूज ने 18 रन, चमिका करुणारत्ने ने 11 रन और लाहिरु कुमार ने 10 रन बनाए। इसके अलावा टीम के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ नहीं छू सके। इसमें दो खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल पाए।
शिपली ने झटके सबसे ज्यादा 5 विकेट
हेनरी शिपली ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर टीम को 80 रन के अंदर ढेर कर दिया। शिपली ने 7 ओवर में 31 रन देकर सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। जबकि श्रीलंका के चामिका करुणारत्ने ने 9 ओवर में 43 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
