ENG vs NZ 2nd Test Highlights: मैट हेनरी ने सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने, न्यूजीलैंड ने ओवल टेस्ट में रूट की सेना को 253 रन से पटखनी देकर की सीरीज 1-1 से बराबर

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मैट हेनरी की कहर बरपती गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए और ओवल टेस्ट के पांचवें दिन के पहले सत्र में न्यूजीलैंड ने 253 रन के अंतर से जीत दर्ज करके तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। ऐसा रहा मैच के पांचवें दिन के खेल का हाल।

लंदन: न्यूजीलैंड ने रविवार को दूसरे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन खेल शुरू होने के सिर्फ 48 मिनट बाद इंग्लैंड को 209 रन पर समेटकर ओवल टेस्ट 253 रन के अंतर से अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में बड़ी जीत दर्ज की थी। तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। अब सीरीज का फैसला नॉटिंघम में होने वाले तीसरे और अंतिम मैच से होगा जो गुरुवार से शुरू होगा।

ENG vs NZ

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

इंग्लैंड को मिला था 463 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड ने सुबह पांच विकेट पर 182 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और उसे जीत के लिए 463 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला था। जीत के लिए उसे 281 रन और बनाने थे। लेकिन तेज गेंदबाज मैट हेनरी (29 रन देकर छह विकेट, मैच में कुल 11 विकेट) ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पिच पर नहीं टिकने दिया और आखिरी पांच विकेट झटक लिए। सटीक गेंदबाजी करने वाले हेनरी ने अपने शानदार स्पेल से सबको प्रभावित किया। उन्होंने पहली पारी में 80 रन देकर पांच विकेट झटके थे। इस तरह उन्होंने मैच में 109 रन देकर कुल 11 विकेट हासिल किए जो इंग्लैंड के खिलाफ किसी न्यूजीलैंड गेंदबाज का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। हैनरी ने अपने 35वें टेस्ट में पहली बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा भी किया।

End of Feed