NZ vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 26, 2024, 04:45 PM IST

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की घरेलू सीरीज के लिए टिम साउदी की कप्तानी में टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कई धाकड़ प्लेयर्स की वापसी हुई है।

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया। टीम में केन विलियमसन और रवींद्र जडेजा जैसे स्टार बल्लेबाजों को जगह मिली है। टीम की कमान टिम साउदी के हाथों में होगी। सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका पहले ही गैरअनुभवी टीम का ऐलान कर चुका है।

kane williamson

केन विलियमसन (ICC Twitter)

विलियमसन और रवींद्र की हुई वापसी

केन विलियमसन की पाकिस्तान के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज के दौरान लगी हैमस्ट्रेंग की चोट से उबरकर टीम में वापसी हुई है। आईसीसी द्वारा हाल ही में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए रचिन रवींद्र को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है। साथ ही 32 वर्षीय अनुभवी हेनरी निकोल्स की भी टीम में वापसी हुई है। 24 वर्षीय रचिन रवींद्र साल 2021 में भारत दौरे पर डेब्यू करने के बाद से अबतक केवल चार टेस्ट मैच खेल सके हैं। तेज गेंदबाज काइल जैमिसन की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। युवा तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के को 13 फरवरी से हैमिलट्न में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है। वो इस मुकाबले में टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।

End of Feed