ENG vs NZ 1st test, Day 2 Highlights: रोमांचक मोड़ पर लॉर्ड्स टेस्ट, जीत से 218 रन दूर न्यूजीलैंड और 7 विकेट दूर इंग्लैंड

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा तीन मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दूसरे दिन के अंत में ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ऐसा रहा दूसरे दिन के खेल का हाल?

लंदन: न्यूजीलैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को महज 11 गेंदों के भीतर एक रन के अंतराल में चार विकेट झटककर मुकाबले में शानदार वापसी की, लेकिन बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर 193 रन की बढ़त के कारण इंग्लैंड की स्थिति अब भी मजबूत बनी हुई है। पहली पारी में केवल 140 रन बनाने के बावजूद 27 रन की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी पारी में 226 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक जीत के लिए 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11.5 ओवर में 3 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। जीत के लिए कीवी टीम को 218 रन और इंग्लैंड को 7 विकेट की दरकार है। मैच के तीसरे ही दिन हार जीत का फैसला हो जाएगा। मेजबान इंग्लैंड के सिर पर हार का खतरा मंडरा रहा है। डेवोन कॉन्वे 12 (27) और नाईट वॉच मैन विल ओ'रूर्के 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

England vs New Zealand

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 61 रन पर 6 विकेट के साथ की। इसके बाद कीवी टीम 113 रन बनाकर पहली पारी में ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 38 रन की पारी 5 विकेट चटकाने वाले काईल जैमीसन ने खेली वहीं 34 रन का योगदान ग्लेन फिलिप्स ने दिया। इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए वहीं 3 विकेट जोश टंग और 2 गस एट्किंसन के खाते में गए। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 27 रन की मामूली बढ़त लेने में सफल रही।

End of Feed