RCB का नया कप्तान बनने के बाद रजत पाटीदार ने अपने पहले बयान में कुछ ऐसा कहा

RCB Captain Rajat Patidar: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नवनियुक्त कप्तान रजत पाटीदार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कप्तानी की बारीकियां करिश्माई विराट कोहली से सीखना चाहेंगे और सभी परिस्थितियों में ‘खिलाड़ियों के साथ खड़े रहने’ के महत्व पर जोर दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के नवनियुक्त कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कप्तानी की बारीकियां करिश्माई विराट कोहली से सीखना चाहेंगे और सभी परिस्थितियों में ‘खिलाड़ियों के साथ खड़े रहने’ के महत्व पर जोर दिया। पाटीदार ने फाफ डु प्लेसी की जगह आरसीबी के कप्तान का पद संभाला है जिन्हें पिछले साल की बड़ी नीलामी से पहले रिलीज (अपने साथ बरकरार नहीं रखना) कर दिया गया था।

IPL 2025, New RCB Captain Rajat Patidar

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के नए कप्तान रजत पाटीदार (Instagram)

पाटीदार ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मैं मुकाबलों की स्थिति से वाकिफ हूं। इसलिए मुझे लगता है कि अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना और हर परिस्थितियों में उनके साथ खड़े रहना और ऐसा माहौल देना महत्वपूर्ण है जहां वे सहज और आत्मविश्वास से भरा महसूस करें।’’ पाटीदार ने कहा कि आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में मौजूद अनुभवी नाम आईपीएल कप्तानी के चुनौतीपूर्ण काम में उनका मार्गदर्शन कर सकते हैं।

End of Feed