Nepal vs West Indies Live Streaming: एशिया कप 2025 फाइनल से पहले क्रिकेट फैंस को एक और अनोखा मुकाबला देखने को मिलेगा। क्रिकेट जगत में तेजी से उभर रही नेपाल क्रिकेट टीम, वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज खेलने जा रही है। पहला मुकाबला आज रात 8 बजे से खेला जाएगा। नेपाल क्रिकेट के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। बतौर एसोसिएट नेशन लगातार अच्छी क्रिकेट खेलने के बाद आखिरकार अब उन्हें पहली बार किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ T20I सीरीज खेलने का मौका मिला है।
नेपाल और वेस्टइंडीड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)
टीम रोहित पौडेल की अगुवाई में उतरेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ भले टीम कमजोर लग रही हो, लेकिन टी20 क्रिकेट में यह टीम कई बार विरोधियों को चौंका चुकी है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज भी अच्छे फॉर्म में नहीं है और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट के कुछ बड़े नाम, जिनमें शाई होप, निकोलस पूरन और शेरफेन रदरफोर्ड शामिल हैं, नहीं खेल रहे हैं। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा (NEP vs WI 1st T20I Match Date)
नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला शनिवार, 27 सितंबर को होगा।
कहां होगा नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा (NEP vs WI 1st T20I Match Venue)
नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा होगा नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा (NEP vs WI 1st T20I Match Timing)
नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7.30 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा (NEP vs WI 1st T20I Match On TV)
नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला टीवी पर नहीं दिखाया जाएगा।
कहां देखें नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (NEP vs WI 1st T20I Match Live Streaming)
नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप (Fancode App) पर देखी जा सकती है।
नेपाल और वेस्टइंडीज की टीम (Nepal vs West Indies Team)
वेस्टइंडीज टीम: ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), नाविन बिडाइसी, कीसी कार्टी, करीमा गोर, आमिर जंगू, फैबियन एलेन, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, अकील होसैन (कप्तान), ओबेद मैकॉय, जेडियाह ब्लेड्स, शमार स्प्रिंगर, रेमन सिमंड्स, अकीम ऑगस्टे, जीशान मोटारा
नेपाल टीम: संदीप जोरा, आसिफ शेख (विकेटकीपर), कुशल भुर्तेल, रोहित पौडेल (कप्तान), गुलशन झा, दिपेंद्र सिंह ऐरी, करण के.सी., आरिफ शेख, सोमपाल कामी, ललित राजबंशी, संदीप लामिछाने, नंदन यादव, शाहब आलम, लोकेश बम, कुशल मल्ला, मोहम्मद आदिल आलम।
