ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने इंग्लैंड के 'बाजबॉल' का मजाक बनाया

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 25, 2023, 03:10 PM IST

Nathan Lyon on Bazball: इंग्लैंड क्रिकेट टीम की टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक शैली 'बाजबॉल' काफी चर्चा में रही है। हाल में खराब प्रदर्शन के बाद इसकी काफी आलोचना भी हुई जिसका अब ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने जमकर मजाक उड़ाया है।

आस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की आक्रामक खेल शैली ‘बाजबॉल’ का मजाक बनाया है। टेस्ट क्रिकेट में 496 विकेट ले चुके लियोन ने कहा कि उन्हें पिछले साल दोनों एशेज टेस्ट में बाजबॉल कहीं नजर नहीं आया । लियोन दो टेस्ट खेलने के बाद चोट के कारण बाकी तीन मैच नहीं खेल सके थे।

Nathan Lyon Makes Fun Of Bazball

नाथन लियोन (AP)

बाज के नाम से मशहूर इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम के नाम से बाजबॉल चलन में आया है।

End of Feed