T20 World Cup 2024: भारत-अमेरिका के बीच भिड़ंत के बाद शुरू हुई नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम को ध्वस्त करने की तैयारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 13, 2024, 05:45 PM IST

न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप के 8 मैचों की मेजबानी करने वाली नसाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को भारत-अमेरिका के बीच मुकाबले के बाद ध्वस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नसाउ क्रिकेट स्टेडियम के न्यूयॉर्क में हुआ था अस्थाई तौर पर निर्माण
  • 250 करोड़ की आई थी लागत
  • इस मैदान में खेले गए टी20 विश्व कप के 8 मैच

न्यूयॉर्क: टी20 विश्व कप के लिए अस्थायी तौर पर न्यूयॉर्क में तैयार किए गए नसाउ काउंटी क्रिकेट मैदान को अपने हिस्से के सभी मैचों की मेजबानी के बाद अब ध्वस्त कर दिया जायेगा। विश्व कप में कम स्कोर वाले कई रोमांचक मैचों के गवाह रहे इस मैदान पर आखिरी मुकाबले में सह मेजबान अमेरिका पर भारत ने सात विकेट की जीत दर्ज की। लगभग 100 दिनों में तैयार किये गये इस स्टेडियम के लिए एडिलेड में तैयार हुई ड्रॉप-इन पिचों ने बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली। स्टेडियम का निर्माण यहां के लॉन्ग द्वीप में 930 एकड़ के आइजनहावर पार्क के किनारे किया गया है।

Nassau County Cricket Stadium

नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम

पिचें रहेंगी बरकरार, हिस्से जाएंगे दूसरे स्टेडियम

स्टेडियम में 10 ड्रॉप-इन पिचें थीं। इसमें से चार मुख्य मैदान के लिए और छह कैंटियाग पार्क में निकटवर्ती प्रशिक्षण सुविधा के लिए। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट में कुछ दिन पहले कहा गया था,'12 जून को आखिरी मैच के आयोजन के बाद इस स्टेडियम को ध्वस्त कर दिया जायेगा। इसके हिस्सों को लास वेगास (फार्मूला वन रेस) और एक अन्य गोल्फ मैदान में वापस भेज दिया जाएगा। आइजनहावर पार्क सामान्य स्थिति में लौट आएगा, लेकिन विश्व स्तरीय क्रिकेट पिच को बरकरार रखा जायेगा।'

End of Feed