नामीबिया क्रिकेट टीम ने रचा नया इतिहास, आयरलैंड से जीती ODI सीरीज, इरास्मस ने की रनों की बारिश

Namibia Cricket Team Creates History In ODI: आगामी वनडे विश्व कप 2027 की सह-मेजबान नामीबिया क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। उन्होंने आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज जीतकर एक नया इतिहास रचा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नामीबिया-आयरलैंड वनडे सीरीज 2026
  • नामीबिया ने वनडे क्रिकेट में रचा नया इतिहास
  • आयरलैंड को वनडे सीरीज में 3-2 से दी मात

IRELAND vs NAMIBIA: नामीबिया क्रिकेट टीम ने नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने विंडहोक में खेली गई सीरीज के निर्णायक मुकाबले में आयरलैंड को 5 विकेट से हराकर, किसी 'फुल मेंबर' देश के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती। इस जीत के साथ ही नामीबिया ने अपने घरेलू मैदान पर 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। इससे अगले साल होने वाले ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप की उनकी तैयारियों को बड़ा बढ़ावा मिला है; बता दें कि नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ मिलकर इस विश्व कप की सह-मेजबानी करेगा।

Namibia Cricket Team Creates History Beating Ireland In ODI Series

नामीबिया ने आयरलैंड को वनडे सीरीज में हराकर रचा इतिहास (Cricket Namibia)

तेज गेंदबाज जेजे स्मिथ और जैक ब्रासेल ने नामीबिया की गेंदबाजी की कमान संभाली। दोनों ने मिलकर 7 विकेट लिए, जिससे आयरलैंड की पूरी टीम महज 129 रनों पर सिमट गई। जवाब में, ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने 42 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को संभाला, जबकि कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 30 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत मेजबान टीम ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

End of Feed