सरफराज खान ने बताया, पिता ने घरेलू क्रिकेट को लेकर दी थी कौन सी अहम सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2024, 08:06 PM IST

सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार टेस्ट डेब्यू करने के बाद बताया है कि उनके पिता ने घरेलू क्रिकेट को लेकर उन्हें कौन सी अहम सलाह दी थी। जिसके दम पर उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा दिया।

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम में हाल ही में पदार्पण करने वाले सरफराज खान ने शुक्रवार को बताया कि उनके पिता नौशाद ने उन्हें घरेलू क्रिकेट इस तरह खेलने की हिदायत दी कि जैसे वे राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हों। राष्ट्रीय स्तर पर रनों का ऊंचा अंबार लगाने के बावजूद सरफराज के भारतीय टीम में चयन में विलंब होता रहा तो सरफराज के पिता ने उन्हें कहा कि घरेलू क्रिकेट क मैच को ऐसे ही खेलो जैसे ये भारतीय टीम के मुकाबले हों।

Sarfaraz Khan

सरफराज खान (साभार BCCI)

इंग्लैड के खिलाफ सरफराज ने की धमाकेदार शुरुआत

सरफराज को आखिरकार हाल में इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई टेस्ट श्रृंखला के दौरान भारत के लिए खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतक जड़कर अपनी प्रतिभा की झलक दिखायी। प्रथम श्रेणी में 14 शतक और 69.85 के औसत से रिकॉर्ड 3912 रन बनाने के बावजूद सरफराज को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली तो पिछले साल महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उनके टेस्ट चयन के लिए समर्थन किया। सरफराज ने यहां ‘इंडिया टुडे कान्क्लेव’ में कहा,'मैं अपने पिता से पूछता कि मुझे भारत के लिए खेलने का मौका कब मिलेगा तो वह मुझे सिर्फ एक चीज कहते। ऐसा सोचो कि तुम अपने अगले घरेलू मैच में भारत के लिए खेल रहे हो और ऐसे ही रन जुटाओ।' उन्होंने कहा,'इसलिये मेरा सिर्फ एक ही काम था कि जहां भी मैं खेलता, वहां रन जुटाता।'

End of Feed