IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भरी खिताबी जीत के लिए हुंकार, कहा-मेरी नज़र...

पिछले सीजन पंजाब किंग्स को फाइनल तक ले जाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर ने नए सीजन के आगाज से पहले अपनी टीम की खिताबी जीत की हुंकार भरी है। अय्यर ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी नजर ट्रॉफी पर है।

मोहाली: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को कहा कि उनकी 'नज़र ट्रॉफी पर है' और उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले मैदान के बाहर आपसी संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अय्यर ने मोहाली में फ्रेंचाइजी की जर्सी के अनावरण समारोह में कहा,'यह वह समय है जब हम दो महीने तक एक परिवार की तरह रहते हैं। जितना अधिक समय हम साथ बिताते हैं, उतना ही हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं। यही वह समय है जब हम अपने बीच सौहार्दपूर्ण संबंध मजबूत करते हैं।'

Shreyas iyer

श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

गुजरात के खिलाफ मुकाबले से पंजाब करेगा अपने अभियान की शुरुआत

अय्यर ने कहा, 'हम अपना अधिकतर समय गेम रूम में फीफा और अन्य गेम खेलते हुए बिताते हैं। मैचों के लिए रणनीति आमतौर पर मैच से एक या दो दिन पहले बनती है, लेकिन मैदान के बाहर यह मजबूत रिश्ता हमें आखिर में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद करता है।' पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ करेगा।

End of Feed