मुशीर खान की चोट को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब हो सकती है मैदान पर वापसी

Musheer Khan injury update: दलीप ट्रॉफी 2024 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को मुरीद बनाने वाले मुशीर खान के साथ शनिवार सुबह एक दुखद घटना हो गई है। दरअसल लखनऊ जाते समय वे एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। उनकी चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Musheer Khan injury update: भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान के छोटे भाई मुंबई के ऑलराउंडर मुशीर खान की लखनऊ के बाहरी इलाके में हुई सड़क दुर्घटना के बाद हालत अब स्थिर है लेकिन वह आगामी ईरानी कप से शुरू होने वाले क्रिकेट सत्र से लेकर लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेल पायेंगे।

मुशीर खान की चोट को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब हो सकती है मैदान पर वापसी

मुशीर (19 साल) के गर्दन में चोट लगी है जिसके कारण उनके कम से कम तीन महीने तक क्रिकेट से बाहर रहने की संभावना है। इससे वह 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 सत्र की शुरुआत में मुंबई के मैचों से बाहर हो गए हैं।पता चला है कि मुशीर एक अक्टूबर से शुरू होने वाले ईरानी कप के लिए अपने गृहनगर आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे लेकिन उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मुशीर के साथ उनके पिता नौशाद खान भी थे जिन्हें भी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई इस दुर्घटना में मामूली खरोंच आई हैं।

End of Feed