मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के कप्तान सिद्धेष लाड ने यशस्वी जायसवाल से जुड़ा अहम दावा किया

Siddhesh Lad On Ambition Of Yashasvi Jaiswal: मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के कप्तान सिद्धेष लाड ने ओपनर यशस्वी जायसवाल से जुड़ा एक दावा किया है। ये खुलासा यशस्वी की एक छुपी चाहत से जुड़ा है।

मुंबई रणजी टीम के कप्तान सिद्धेश लाड ने बताया कि यशस्वी जायसवाल अपनी विकेटकीपिंग स्किल्स पर काम कर रहे हैं। उनका लंबे समय का मकसद मुंबई या भारतीय नेशनल टीम के लिए विकेटकीपिंग करना हो सकता है।

Mumbai ranji trophy team captain Siddhesh Lad revelation about Yashasvi Jaiswal

मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम कप्तान सिद्धेष लाड का यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा दावा (Instagram/ladsid)

हालांकि, लाड ने साफ किया कि उन्हें जायसवाल के प्लान के बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है। बुधवार को जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की, जिसमें मुंबई टीम के मैच सिमुलेशन सेशन की झलकियां थीं। इसमें बैटर को विकेटकीपिंग ग्लव्स पहने हुए भी दिखाया गया था।

End of Feed