LIVEMI vs SRH Match Highlights: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की डगर हुई मुश्किल, हैदराबाद ने 6 विकेट से दी मात
MI vs SRH Today IPL Match Highlights (एमआई बनाम एसआरएच आज के आईपीएल मैच की हाइलाइट्स): आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे बड़ी रनचेज को अंजाम दिया। हैदराबाद की जीत में हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड और सलिल अरोड़ा ने अहम भूमिका निभाई। यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट्स-

MI vs SRH Match Highlights: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की डगर हुई मुश्किल, हैदराबाद ने 6 विकेट से दी मात
MI vs SRH Match Highlights: आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से मात दी। वानखेड़े में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 4 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। रयान रिकेल्टन ने 55 गेंद पर नाबाद 123 रन की पारी खेली। हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने दो विकेट चटकाए। हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 249 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस हार से मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की राह बहुत मुश्किल हो गई है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने तेज शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने पहले विकेट के लिए 52 गेंद पर 129 रन की साझेदारी की। इसके बाद गजनफर ने एक ही ओवर में अभिषेक और ईशान को आउट कर मैच को रोमांचक बनाया। इसके बाद अगले ही ओवर में ट्रैविस हेड भी पवेलियन लौट गए। लेकिन हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने 40 गेंद पर 80 रन की साझेदारी कर हैदराबाद की जीत पक्की कर दी। अंत में क्लासेन और सलिल अरोड़ा (10 गेंद नाबाद 30 रन) ने हैदराबाद को 6 विकेट से जीत दिला दी।
इससे पहले रिकेल्टन ने 44 गेंद पर शतक जड़कर इतिहास रचा। वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज आईपीएल शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने सनथ जयसूर्या के 45 गेंद पर शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा। रिकेल्टन यही नहीं रुके। उन्होंने 55 गेंद पर 10 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 123 रन बनाए। यह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड रहा। यहां भी सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड टूटा। जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई के खिलाफ नाबाद 114 रन की पारी खेली थी।
मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11:
रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11:
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन
यहां पढे़ं- MI vs SRH के मैच के लाइव अपडेट्स-
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: बुमराह रहे विकेट लेस
MI ने जब 243 रन बनाए थे, तब उन्हें लगा होगा कि आज वो मुक़ाबला करेंगे लेकिन SRH के बल्लेबाजों ने इस मैच को पूरी तरह एकतरफ़ा बना दिया। अभिषेक और ट्रैविस हेड ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में ही 129 रनों की साझेदारी कर टीम को जबरदस्त शुरूआत दी। हेड को तीन जीवनदान मिले और उन्होंने उसका फायदा उठाते हुए 30 गेंद पर 76 रन जड़ दिए। हालांकि इसके बाद महज 4 रन के अंतराल पर MI ने तीन विकेट चटका दिए थे और इशान किशन खाता भी नहीं खोल पाए थे लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई। क्लासेन ने 30 गेंद पर नाबाद 65 रनों की पारी खेलकर मैच को आसानी से SRH के नाम कर दिया। सलील अरोड़ा भी 10 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। बुमराह ने 4 ओवर में 54 रन दे दिए, जो MI के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ।
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद ने दी मुंबई को 6 विकेट से मात
हैदराबाद ने वानखेडे़ में 244 रन के टारगेट को 18.4 ओवर में हासिल कर मुंबई को करारी शिकस्त दी। हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे सफल रनचेज की। साथ ही अपने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी रनचेज की। हेनरिक क्लासेन ने 30 गेंद पर 65 रन और सलिल अरोड़ा ने 10 गेंद पर नाबाद 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। मुंबई की इस हार से उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई।
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हेनरिक क्लासेन का अर्धशतक
हैदराबाद ने तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद हार नहीं मानी है। क्लासेन ने 22 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। 16वें ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने 19 रन बनाए। हैदराबाद को जीत के लिए 24 गेंद पर 32 रन चाहिए। क्लासेन 25 गेंद पर 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद ने 212 रन बना लिए हैं।
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: ट्रैविस हेड हुए आउट
133 के स्कोर पर हैदराबाद ने अपना सबसे बड़ा विकेट गंवा दिया। हार्दिक पांड्या ने हेड को 76 के स्कोर पर आउट किया। विल जैक्स ने कवर पर शानदार कैच लपका। नितीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं।
10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 134/3
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को मिली बैक टू बैक सफलता
मुंबई इंडियंस के 9वें ओवर की चौथी गेंद पर सफलता आई। अभिषेक शर्मा 45 रन बनाकर आउट हुए। अगली गेंद पर ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। गजनफर ने मुंबई को मैच में वापस ला दिया है। 129 के स्कोर पर हैदराबाद ने दो विकेट गंवा दिये हैं।
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: ट्रैविस हेड का अर्धशतक
ट्रैविस हेड ने 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 7वें ओवर में हेड ने 2 छक्के और दो चौकों की मदद से 23 रन लूटे। हेड 65 (23) रन और अभिषेक 41 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद ने 7 ओवर के बाद 115 रन बना लिए हैं।
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: बुमराह पर अभिषेक ने बोला धावा
अभिषेक शर्मा ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में शानदार सिक्स लगाया। इसके पहले ट्रैविस हेड ने एक सिक्स और एक चौका जड़ा। छठे ओवर में 18 रन बने। ट्रैविस हेड 48 (19) रन और अभिषेक 36 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद ने 6 ओवर के बाद 92 रन बना लिए हैं।
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 5 ओवर में बने 74 रन
मुंबई इंडियंस ने ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा को एक-एक जीनवदान मिल चुका है। अभिषेक 29 (14) रन और ट्रैविस हेड 37 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद को तेज और अच्छी शुरुआतक मिल गई है। मुंबई विकेट के लिए छटपटा रही है।
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद का स्कोर 50 के पार
अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की तूफानी बल्लेबाजी जारी है। हेड चार छक्के और अभिषेक दो छक्के जड़ चुके हैं। हेड 30 (12) रन और अभिषेक 24 (12) रन बनाक खेल रहे हैं। 4 ओवर के बाद हैदराबाद ने 62 रन बना लिए हैं। मुंबई को पहले विकेट की तलाश है।
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद की तेज शुरुआत
सनराइजर्स हैदराबाद ने टारगेट का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की है। ट्रेंट बोल्ट की दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर किए। पहले ओवर में 11 रन बने।
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: वानखेडे़ में रचा गया इतिहास
रयान रिकल्टन के 55 गेंद पर 123 रनों की बदौलत MI ने SRH के खिलाफ 243 रनों का टार्गेट बना दिया है। MI के किसी भी बल्लेबाज का यह सबसे तेज शतक है और MI के किसी भी बल्लेबाज का IPL में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। विल जैक्स ने भी 22 गेंद पर 46 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। आज MI की टीम काफी अलग नजर आई है और अब देखने वाली बात होगी कि वो इस स्कोर को डिफेंड कर पाते हैं या नहीं। यह वानखेड़े पर आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर है। इस सीजन बेंगलुरु ने 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए थे, जो अब टूट गया है।
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: रयान रिकेल्टन ने रचा इतिहास
रयान रिकेल्टन ने मुंबई इंडियंस के लिए नया इतिहास लिख दिया। वह मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। रिकेल्टन 55 गेंद पर 123 रन बनाकर नाबाद रहे। साल 2008 में सनथ जयसूर्या ने नाबाद 114 रन की पारी खेली थी। रिकल्टन अब उनसे आगे निकल गए। मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने हैं।
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई इंडियंस को लगा चौथा झटका
मुंबई ने कप्तान हार्दिक पांड्या का विकेट गंवा दिया है। वह 15 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए। रिकेल्टन अभी भी क्रीज पर हैं। तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। मुंबई ने 227 रन बना लिए हैं।
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: रिकेल्टन ने रचा इतिहास
रॉकस्टार रयान रिकेल्टन ने 44 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान 9 चौके और 7 छक्के जड़े। यह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक रहा। रिकेल्टन ने सनथ जयसूर्या के 2008 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज आईपीएल शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने। रिकेल्टन 46 गेंद पर 105 रन बनाकर खेल रहे हैं। हार्दिक 6 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे। 16वें ओवर में 21 रन बने।
16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 202/3
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को लगा तीसरा झटका
प्रफुल्ल हिंगे ने नमन धीर को 22 रन के स्कोर पर आउट किया। मुंबई को तीसरा झटका लगा। हिंगे ने तीसरे विकेट के लिए हुई 31 गेंद पर 55 रन की साझेदारी को तोड़ा। हैरानी की बात है कि इनफॉर्म तिलक वर्मा को ना भेजकर हार्दिक खुद बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। रिकेल्टन 39 गेंद पर 88 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई ने 14 ओवर के बाद तीन विकटे के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं।
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: शतक के करीब रिकेल्टन
रयान रिकेल्टन शतक के करीब पहुंच गये हैं। वह 83 (34) रन बनाकर खेल रहे हैं। नमन धीर 18 (11) रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 12वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 19 रन लिए। मुंबई ने दो विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। मुंबई बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 11 वें ओवर में बने 13 रन
11वें ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों दो चौके जड़े। रिकेल्टन 30 गेंद पर 68 रन और नमन 9 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद के गेंदबाज विकेट लेने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई की रनगति धीमी नहीं हो रही है।
13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 137/2
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 10 ओवर का खेल समाप्त
मुंबई की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। 10वें ओवर में 11 रन बने। रिकेल्टन 62 (27) रन और नमन धीर 8 (6) रन बनाकर खेल रहे। मुंबई ने दो विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं।
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई इंडियंस का लगा दूसरा झटका
9वें ओवर में मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फेल रहे। वह 5 गेंद पर 5 रन बनाकर ईशान मलिंगा का शिकार बने। नमनधीर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। रिकेल्टन अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं।
9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 113/2
MI vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: रयान रिकेल्टन का अर्धशतक
रयान रिकेल्टन ने 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान पांच चौके और 4 छक्के जड़े। वह 24 गेंद पर 56 रन बनाकर खेल रहे। सूर्या ने 5 रन बना लिए हैं। 8 ओवर समाप्त हो गया है और मुंबई ने 1 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं।