IPL 2024 में मुंबई इंडियंस से कहां हो रही चूक, ब्रायन लारा ने बताई सबसे बड़ी कमजोरी

  • Agency by: भाषा
  • Updated Apr 15, 2024, 05:30 PM IST

Brian Lara on Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 20 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से टीम की कमजोरी पर हर कोई अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहा है। इसी कड़ी में ब्रायन लारा ने भी बड़ा बयान दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस को सीएसके ने हराया
  • ब्रायन लारा ने की टीम की आलोचना
  • बताया कहां हो रही मुंबई इंडियंस से चूक

Brian Lara on Mumbai Indians: वेस्टइंडीज के पूर्व महान खिलाड़ी ब्रायन लारा ने इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स की 20 रन की हार के बाद कहा कि मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह के अलावा अधिक दम नहीं है और उन्हें खेल के इस विभाग में सुधार करने की जरूरत है।

Hardik pandya mumbai indians

हार्दिक पांड्या

बुमराह को सुपरकिंग्स के खिलाफ कोई सफलता नहीं मिली जो उनके द्वारा स्थापित शीर्ष मानकों को देखते हुए बेहद सामान्य प्रदर्शन है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या के पारी के अंतिम ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने भी लगातार तीन छक्के मारे और रविवार रात अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

End of Feed