Dhoni Retirement: धोनी की IPL से विदाई पर रोहित शर्मा ने लिखा भावुक संदेश

Rohit Sharma Emotional Message For MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2027 की रिटेनशन-रिलीज लिस्ट जारी होने के साथ ही अपने संन्यास का ऐलान भी कर दिया और अब वो चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर की भूमिका निभाएंगे। धोनी पर आए इस फैसले के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने उनके लिए एक खास व भावुक संदेश लिखा है, यहां पढ़िए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल से एम एस धोनी की विदाई
  • अब CSK के मेंटर की भूमिका निभाएंगे
  • रोहित शर्मा ने खास संदेश लिखकर धोनी को सलाम किया

मंगलवार का दिन करोड़ों एम एस धोनी (MS Dhoni) फैंस के लिए काफी भारी रहा। पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ऐलान किया कि धोनी अब उनके साथ मेंटर की भूमिका निभाएंगे और ये एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। जबकि, शाम होते-होते आखिरकार कई महीने बाद धोनी ने पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला और इसमें एक खूबसूरत गाने व कुछ तस्वीरों के साथ खुद भी अपनी क्रिकेटर के तौर पर अपनी विदाई का ऐलान कर दिया। इसके बाद धोनी को शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। लेकिन इनमें सबसे खास संदेश आया 5 बार के आईपीएल चैंपियन का 5 बार के आईपीएल चैंपियन के लिए। हम बात कर रहे हैं मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का संदेश चेन्नई के पूर्व कप्तान धोनी के लिए।

Rohit Sharma Pens Down Emotional Tribute To MS Dhoni On IPL Retirement

रोहित शर्मा ने एम एस धोनी के लिए लिखा भावुक संदेश (BCCI)

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने X पर धोनी को उनके शानदार IPL करियर के लिए बधाई दी। उन्होंने अपनी और धोनी की एक तस्वीर के साथ लिखा, "शानदार IPL करियर के लिए बधाई, धोनी भाई। इतने सालों तक आपके साथ मैदान साझा करना और कई यादें बनाना बहुत अच्छा रहा। बहुत सम्मान।" रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013 से 2020 के बीच पांच बार IPL का खिताब जीता था।

End of Feed